google.com, pub-9417364518255572, DIRECT, f08c47fec0942fa0
UP: सबसे पहले प्रत्याशी घोषित करने का दांव खेल सकती है BJP, साल 2019 में इन पर पार्टी ने लगाया था दांव
Spread the love

UP: लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों में सरगर्मी बढ़ने लगी है। मुरादाबाद मंडल में 2014 के प्रदर्शन को दोहराने के लिए BJP दूसरे दलों से पहले प्रत्याशी घोषित करने का दांव खेल सकती है। वर्ष 2019 के चुनाव में BJP ने अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा आखिर में की थी।

वहीं 2014 के चुनाव में मंडल की सभी छह सीटें जीतने वाली BJP पिछले चुनाव में एक भी सीट नहीं जीत पाई थी। 2019 का लोकसभा चुनाव SP, BSP और RLD ने मिलकर लड़ा था। इसके बावजूद BJP गठबंधन को UP में 64 सीटों पर जीत मिली थी। 16 सीटों पर विपक्षी दल विजयी हुए थे। BSP को दस, SP को पांच और Congress को एक सीट मिली थी।

प्रदेश में 64 सीटें जीतने वाली BJP मुरादाबाद मंडल की सभी छह सीटें हार गई थी। तीन सीटों पर SP और तीन पर BSP ने जीत दर्ज की थी। हालांकि रामपुर लोकसभा सीट के उपचुनाव में BJP ने सपा को हराकर मंडल में अपना खाता खोल लिया है। वहीं 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में भी BJP का प्रदर्शन मंडल में बेहतर नहीं था।

मंडल की 27 में से 17 सीटें BJP हार गई थी। 2024 के चुनाव में मंडल की सीटों पर जीत के लिए BJP हर दांव आजमाएगी। पहले से जारी होमवर्क केतहत मुरादाबाद के Chaudhary Bhupendra Singh को प्रदेश BJP की कमान सौंप जाटों से सीधा नाता जोड़ा हैं तो यादव बिरादरी को साधने के लिए BJP ने सुभाष यदुवंश को पश्चिमी यूपी का प्रभारी बनाया है।

वहीं 23 दिसंबर को किसान दिवस पर बिलारी में आयोजित प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम और किसान सम्मेलन में शामिल होकर CM Yogi Adityanath ने किसानों को साधने की कोशिश की थी।

इसके अलावा जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्षों को बदलने में जातिगत समीकरण को ध्यान में रखा गया है। दूसरी ओर विपक्षी दल अभी गठबंधन को लेकर तालमेल बैठाने में लगे हैं। लेकिन BJP प्रत्याशियों के चयन में लगी है। इस बीच पहले प्रत्याशी घोषित कर BJP विपक्षी दलों को चौंका सकती है।

पिछले लोकसभा चुनाव में दो सांसदों का कटा था टिकट

वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में मंडल में BJP ने शानदार प्रदर्शन किया था। सभी छह सीटों पर BJP को जीत मिली थी। 2019 के चुनाव में BJP ने अपने दो सांसदों का टिकट काट दिया था। इसमें रामपुर और संभल सीट शामिल थी। रामपुर से पूर्व सांसद एवं अभिनेत्री जयाप्रदा और संभल से पूर्व एमएलसी परमेश्वर लाल सैनी को उम्मीदवार बनाया था। रामपुर से डॉ. नैपाल सिंह और संभल से सत्यपाल सैनी सांसद रहे थे। बाकी चार सीटों पर सांसदों को ही दोबारा प्रत्याशी बनाया था।

वर्ष 2019 में BJP ने इन प्रत्याशियों पर लगाया था दांव

मुरादाबाद से सर्वेश सिंह, अमरोहा से तंवर सिंह कंवर, रामपुर से फिल्म अभिनेत्री एवं पूर्व सांसद जयाप्रदा, बिजनौर से राजा भारतेंद्र सिंह, नगीना से यशवंत सिंह, संभल से परमेश्वर लाल सैनी को चुनाव मैदान में उतारा था।

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.

SAUDI ARABIA की पहली मिस यूनिवर्स प्रतियोगी RUMY ALQAHTANI Mahua Moitra | महुआ मोइत्रा के बारे में कम ज्ञात तथ्य कौन है यह मॉडल