MEERUT : चित्रगुप्त जी महाराज जी की मूर्ति स्थापना दिवस पर हुआ हवन
Spread the love

MEERUT : चित्रगुप्त जी महाराज जी की मूर्ति स्थापना दिवस पर हुआ हवन

कायस्थों के आराध्य चित्रगुप्त जी महाराज जी की मूर्ति स्थापना दिवस पर हुआ हवन और भंडारा

न्याय के देवता धरमाधिकारी भगवान चित्रगुप्त जी महाराज की मूर्ति स्थापना दिवस पर मेरठ शास्त्री नगर के ब्लॉक में मंदिर में हुआ हवन और भंडारे का आयोजन किया गया। मंत्रोच्चार के साथ चित्रगुप्त जी की पूजा अर्चना और हवन किया गया। 5 वर्ष पूर्व शास्त्री नगर के ब्लॉक स्थित मंदिर में चित्रगुप्त जी की मूर्ति स्थापना की गई थी। स्व श्री उमेश चंद्र सक्सेना और स्व श्रीमती उर्मिला सक्सेना की स्मृति में उनके पुत्रगणों ने मूर्ति स्थापना करवाई थी। तब मेरठ शहर में कायस्थ समाज के सैकड़ों गणमान्य लोगों ने विशाल शोभा यात्रा भी निकाली थी। कहा जाता है, ब्रह्मा जी की काया से उत्पन्न श्री चित्रगुप्त जी सभी के पाप पुण्य का लेखा जोखा रखते हैं।
उसी के अनुसार स्वर्ग और नर्क में स्थान मिलता है। प्रत्येक वर्ष 22 मई को यहां हवन और भंडारा की परंपरा चली आ रही है। कार्यक्रम में अनुराग सक्सेना, प्रवीण सक्सेना, विशाल सक्सेना, पूजा सक्सेना, अनुभव, शरद सक्सेना, वरद, नितेश, ठाकुर साहब, भावना, प्रिया सक्सेना, गौरी, मधु, सुभाष, सोनू आदि उपस्थित थे।

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.

SAUDI ARABIA की पहली मिस यूनिवर्स प्रतियोगी RUMY ALQAHTANI Mahua Moitra | महुआ मोइत्रा के बारे में कम ज्ञात तथ्य कौन है यह मॉडल