google.com, pub-9417364518255572, DIRECT, f08c47fec0942fa0
‘कांटा लगा’ गर्ल शेफाली जरीवाला, का आने वाला नया शो
Spread the love

Star Bharat दर्शकों के लिए मनोरंजन के लिए हर बार कुछ नया एक्सपेरिमेंट करता है और कुछ नया लाने की कोशिश करता है की हर बार की तरह इस बार भी कुछ नया सीरियल लाने जा रहा है,आने वाले इस नए Show का नाम होगा ‘शैतानी रस्में’. Star bharat ने पहले भी अपनी ‘वेडिंग फैंटेसी थ्रिलर’ शैली के ज़रिए दर्शको की खूब तारीफ और trp बटोरी है उम्मीद है की वह पहले की तरह इस बार भी इस नयी कहानी से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने में कोई कसार नहीं छोड़ेगा | इस शो का प्रोमो टीवी पर आ चूका है जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं और इसकी जानकर तारीफ भी कर रहे हैं| इस सीरियल को जाने माने निर्देशक और निर्माता निखिल सिन्हा की ‘ट्राएंगल फिल्म कंपनी’ ने बनाया है | जल्द ही इसे Star Bharat पर टेलीकास्ट किया जायेगा | इस शो का भव्य प्रीमियर इस 15 जनवरी, 2024 को रात 10 बजे Star bhart पर होगा | निखिल सिन्हा ने ही जाने मने शो ‘देवो के देव महादेव’, ‘सिया के राम’ और ‘द एडवेंचर्स ऑफ हातिम’ जैसे यादगार सीरियल बनाये हैं | इसी वजह से ‘शैतानी रस्में’ से दर्शकों को बहुत उम्मीदें हैं |

‘शैतानी रस्में’ की कहानी में ‘नाकिया हाजी’ मुख्य किरदार में हैं जिनके किरदार का नाम निक्की है शो की कहानी ‘नाकिया हाजी’ के इसी किरदार इर्द-गिर्द घूमती है| निक्की एक अनाथ लड़की की कहानी है जिसमें अभिनेत्री नाकिया हाजी ने अपनी अदाकारी से जान दाल दी है और इस किरदार को बड़ी खूबसूरती से निभाया है | निक्की को भूरनगढ़ के प्रतिष्ठित गेहलोत परिवार के राजकुमार से मोहोब्बत हो जाती है | और बाद में इन दोनों की शादी भी हो जाती है | उसके बाद नव विवाहित जोड़ा अशुभ रहस्यों से रूबरू होता है | जिसको पीयूष के परिवार ने पहले राज़ बनाकर रखा था | पीयूष के परिवार ने राक्षस मालिक के साथ कोई समझोत किया होता है जिसको वह निक्की से छिपा कर रखते हैं | जिसका पता निक्की को बाद में लगता है | उतर चढ़ाओ और डरावने हालत और डरावनी रस्मों की यह कहानी दर्शको को कितना मनोरंजन देगी यह अब देखना होगा | इस शो में ‘कांटा लगा गर्ल’ शेफाली जरीवाला का नाम भी शामिल है जो कपालिका के किरदार में नज़र आएंगी |

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.

SAUDI ARABIA की पहली मिस यूनिवर्स प्रतियोगी RUMY ALQAHTANI Mahua Moitra | महुआ मोइत्रा के बारे में कम ज्ञात तथ्य कौन है यह मॉडल