google.com, pub-9417364518255572, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Weather Prognosis : IMD का लेटेस्ट अपडेट Aaj Ka Mausam
Spread the love

Weather Prognosis : IMD का लेटेस्ट अपडेट Aaj Ka Mausam

फिर कहर बरपाएगी बारिश! 70 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलेंगी, इन 7 राज्यों में बरसेंगे बादल: Weather update IMD का लेटेस्ट अपडेट Aaj Ka Mausam पढ़ें। देश के कई राज्यों में Heavy rain बारिश एक बार फिर कहर बरपा रही है। यह अलर्ट मौसम विभाग ने भी जारी किया है। इस दौरान सात राज्यों में जमकर बादल बरसेंगे। समुद्री तटों के आसपास मछुआरों को नहीं जाने की सलाह दी गई है।

Weather Prognosis: सितंबर में भी देश का मौसम सुहाना था। बारिश लोगों को बहुत भीगा रही है। आकाश पर काले बादल छाए हुए हैं और धीरे-धीरे बरसात हो रही है। इस बीच, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया। अगले दो दिनों में कई राज्यों में भारी बारिश होगी। जांचें किन-किन राज्यों में भारी बारिश हो सकती है?

इन राज्यों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके परिणामस्वरूप 10 से 11 सितंबर तक आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भारी बादल बरसने की उम्मीद है। छत्तीसगढ़, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और झारखंड में अगले दो दिनों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। सोमवार को महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में और मंगलवार को अधिकांश जिलों में बारिश होने की उम्मीद है।

तेज हवा भी चलेगी

आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटों पर हवा 45 से 55 किमी प्रति घंटे की स्पीड से चलती है, जो 65 किमी प्रति घंटे भी हो सकती है। 8 सितंबर की रात से 10 सितंबर की सुबह तक हवा की स्पीड लगभग 50 से 60 किमी/घंटा से बढ़कर 70 किमी/घंटा हो सकती है; फिर हवा की स्पीड धीरे-धीरे कम होगी।

 

IMD का मछुआरों के लिए अलर्ट

IMD ने भी मछुआरों को अलर्ट भेजा है। 11 सितंबर की दोपहर तक मछुआरों को आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों पर नहीं जाने देना चाहिए। आँधी-तूफान और बारिश से समुद्र उफान पर रहेगा। इस दौरान कई जगह बाढ़ भी हो सकती है।

आईएमडी अलर्ट जानें

 

IMD का कहना है कि पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर पूर्व में निम्न दबाव क्षेत्र अब डिप्रेशन में बदल गया है। यह डिप्रेशन आंध्र प्रदेश के कलिंगपट्टनम से लगभग 270 किमी पूर्व, आडिशा के गोपालपुर से 210 किमी पूर्व-पूर्व, पारादीप से 230 किमी पूर्व-पूर्व और पश्चिम बंगाल के दीघा से 370 किमी दक्षिण में है. अगले 24 घंटों में, यह उत्तर ओडिशा-पश्चिम बंगाल तटों की ओर बढ़ने और तीव्र होकर गहरे दबाव में बदलने की बहुत संभावना है। 9 सितंबर की दोपहर तक ओडिशा और उससे सटे पश्चिम बंगाल के तटों को पार करने की उम्मीद है। यह संभवतः अगले दो दिनों में झारखंड और उससे सटे उत्तरी छत्तीसगढ़, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदान से गुजरेगा।

Weather Prognosis : IMD का लेटेस्ट अपडेट Aaj Ka Mausam | Weather update | Heavy Rain

 

Advertisement – हमें ज़रूरत है Fresher Trainee Reporters और Writers की… जिसके लिए सिर्फ़ हिन्दी का अच्छा ज्ञान और थोड़ी बहुत ख़बर की समझ होनी ज़रूरी है ।
newsinshorts.co.in से आज ही जुड़ने के लिए हमें   news@newsinshorts.co.in   पर Email करें।
Training के बाद आपकी Income Start हो जाएगी ।
हमसे जुड़ने के लिए हमारी इ-मेल आईडी newsinshortskhabar@gmail.com पर संपर्क करें

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.

SAUDI ARABIA की पहली मिस यूनिवर्स प्रतियोगी RUMY ALQAHTANI Mahua Moitra | महुआ मोइत्रा के बारे में कम ज्ञात तथ्य कौन है यह मॉडल